{"_id":"6001d2708ebc3e340453acff","slug":"corona-vaccination-pilibhit-news-bly433889896","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोल्ड चेन स्टोरों पर पहुंची वैक्सीन, आज 300 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोल्ड चेन स्टोरों पर पहुंची वैक्सीन, आज 300 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेंगे टीके
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन वैन को रवाना करने से पहले पूजा करतीं सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। एक दिन पूर्व जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन को अब जनपद के तीन कोल्ड चेन स्टोरों में पहुंचा दिया गया है। सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर वैक्सीन ले जाने वाली वैन को रवाना किया। आज इन तीनों स्थानों पर 300 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। टीमों को गाइडलाइन से अवगत करा दिया गया है। पहले दिन प्रधानमंत्री टीकाकरण करने वाली टीम से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़ेंगे।
16 जनवरी को होने वाले कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी है। गुरुवार को बरेली से वैक्सीन की 9720 वायल जनपद में पहुंची थीं। पहले सात स्थानों को चिह्नित किया गया था, मगर अब शासन से फेरबदल होने के बाद शहर में शारदा अस्पताल, सीएचसी बरखेड़ा और सीएचसी पूरनपुर में टीकाकरण करने का फैसला लिया गया है। जहां एक बूथ पर 100 लोगों को ही टीका लगेगा। शुक्रवार सुबह दस बजे सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने वैक्सीन वैन की पूजा करके उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैक्सीन के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिहाजा से पुलिस को भेजा गया है। वैक्सीन में तीनों केंद्रों पर 11-11 वायल भेजी गई हैं। वैक्सीन वैन ने सर्वप्रथम पूरनपुर फिर बरखेड़ा और अंत में शारदा अस्पताल के कोल्ड स्टोर में वैक्सीन पहुंचाई।
पहला दिन का टीकाकरण तय करेगा 18 जनवरी की तैयारी
कोरोना वैक्सीन को लेकर शासन हर छोटी से छोटी चीज पर नजर रखे हुए है। शासन ने शुरुआत में जनपद में सात स्थानों पर टीकाकरण करने का फैसला लिया था, मगर अचानक दोबारा से नियमों में फेरबदल करते हुए सिर्फ तीन स्थानों को ही शामिल किया। शासन का मानना है कि पहले दिन के टीकाकरण के आधार पर ही 18 जनवरी को होने वाले दूसरे चरण की तैयार की जाएगी। हालांकि पहले की माइक्रो प्लानिंग के हिसाब से 18 जनवरी को 21 स्थानों पर टीकाकरण कराने की तैयारी की गई थी, मगर अब हर तैयारी शासन स्तर से ही की जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कुछ जानकारी नहीं हैं। टीकाकरण से एक दिन पहले ही उसकी रणनीति तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
बिना फोटो वाली आईडी नहीं होंगी मान्य
स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण करने से पहले आईडी दिखाना होंगी, इनमें बैंक पासबुक, डीएल, पहचान पत्र और आधार कार्ड ही मान्य होंगे। जिसका नंबर अपलोड कर फोटो मिलान किया जाएगा।
कोबिन एप का आईडी पासवार्ड जारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण करने वाली टीमों को कोबिन एप का आईडी पासवर्ड जारी कर दिया गया है। एएनएम को इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एएनएम को अपने मोबाइल पर ही एप खोलना होगा। इसके बाद टीका लगवाने वाले व्यक्ति की आईडी और फोटो का मिलान कर उसकी डिटेल भरने के बाद ही टीकाकरण कक्ष में भेजा जाएगा।
तीन स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा। वैक्सीन कोल्ड चेन स्टोर में भिजवा दी गई है। सभी जगह नामित नोडल की निगरानी में टीकाकरण कराया जाएगा। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ