{"_id":"600094a98ebc3e32a623e43b","slug":"corona-vaccination-pilibhit-news-bly433772887","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच डेढ़ घंटे में बरेली से स्टोर में पहुंची वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच डेढ़ घंटे में बरेली से स्टोर में पहुंची वैक्सीन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में बने वैक्सीन कक्ष में रखी जा रहीं कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 9720 डोज की पहली खेप गुरुवार दोपहर बरेली से पीलीभीत पहुंची। इसे सुरक्षित सीएमओ कार्यालय में बने वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने वैक्सीन पहुंचने के बाद वीडियोग्राफी कराकर वाहन की सील खुलवाकर वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच स्टोर में रखवाई। यहां तीन पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुताबिक, 15 जनवरी को सीएचसी स्तर पर बने कोल्ड स्टोर में डिमांड के हिसाब से वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
बरेली में वैक्सीन पहुंचने के बाद तय नहीं हो सका था कि वैक्सीन की पहली खेप जनपद को कहां से और कब मिलेगी, लेकिन गुरुवार को अचानक एडी हेल्थ कार्यालय से विभाग को सूचना मिली तो आनन फानन में साढ़े दस बजे वैक्सीन वैन दो स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस बल के साथ बरेली भेजी गई। बरेली पहुंचने के बाद 1:20 बजे बरेली से वैक्सीन के दो बॉक्स वैन में लोड कर दिए गए। वैक्सीन वैन के गेट को सील कर रवाना किया गया। वैक्सीन वैन को पुलिस की गाड़ी पायलट करते हुए पीलीभीत तक लाई।
बरेली से वैक्सीन वैन नवाबगंज होते हुए जनपद के बार्डर पर पहुंची। यहां से उसे जहानाबाद पुलिस ने अपने बार्डर देवहा पुल तक पायलट किया। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने पायलट करते हुए ईदगाह चौराहा पार कराया। अंत में कोतवाली पुलिस वैन को पायलट करते हुए पुराने जिला अस्पताल में बने वैक्सीन भंडार गृह लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने वैन के पहुंचने से पहले ही रास्ता क्लियर कर दिया। इस दौरान भारी वाहन भी जहां-तहां रोक दिए गए थे।
विज्ञापन
वीडियोग्राफी कराकर वैन से उतारी गई वैक्सीन
बरेली से जनपद में वैक्सीन पहुंचने के बाद सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी, एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने वीडियोग्राफी कराकर वैन का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद सुरक्षा के बीच वैक्सीन के दो बॉक्स स्टोर में रखवाए गए। उनकी सुरक्षा के लिए वहां फोर्स तैनात कर दी गई है।
दो थर्माकोल बॉक्स में रखी थी वैक्सीन
वैक्सीन की 9720 डोज को थर्माकोल के दो बॉक्स में रखा गया है। कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि एक बॉयल में दस डोज वैक्सीन है। एक व्यक्ति को 0.5 एमएल वैक्सीन लगाई जाएगी। डिमांड की संख्या से भारत सरकार के आधार पर दस फीसदी वैक्सीन अधिक भेजी गई है।
दो से आठ डिग्री तापमान पर रखी गई है वैक्सीन
कोविशील्ड वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन स्टोर का तापमान दो से आठ डिग्री के बीच होना जरूरी है। वैक्सीन को आइसलाइड रेफ्रिजरेटर में रखवाया गया है। तापमान स्थिर रखने के लिए सभी सेंटर पर बिजली कटौती होने पर जेनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।
खत्म हुई बॉयल का भी देना होगा हिसाब
सरकार से एक निर्धारित संख्या में वैक्सीन की डोज मिली है। इसलिए प्रत्येक बॉयल का हिसाब रखना होगा। एक बॉयल दस व्यक्तियों को लगाई जाएगी। खाली होने के बाद बॉयल को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय उसे सुरक्षित रखने के निर्देश हैं। निर्देश के अनुसार सभी केंद्रों के नोडल अफसरों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
इस टाइम के अंतराल में जनपद में पहुंची वैक्सीन
- सीएमओ कार्यालय से वैक्सीन लेने रवाना - 10:30 बजे
- बरेली पहुुंची वैक्सीन वैन - 11:35 बजे
- बरेली से चलने का समय - 2:00 बजे
- जनपद के शाही बार्डर पर पहुंची - 2:40 बजे
- देवहा पुल पहुंची - 2: 50 बजे
- ईदगाह चौराह पहुंची- 2:55 बजे
- सीएमओ कार्यालय पहुंची 3:10 बजे
- वैक्सीन भंडार में पहुंचने का समय - 3:30 बजे
वैक्सीन को सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया था। इसके लिए पुलिस की गाड़ी वैन के साथ मौजूद थी। वैक्सीन को स्टोर में रखवा दिया गया है। अब सीएचसी पर वैक्सीन भेजने की तैयारी की जा रही है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ

सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाईवे से गुजर रहीं वैक्सीन वैन।- फोटो : PILIBHIT