{"_id":"5eb2f9108ebc3e905107199b","slug":"corona-report-pilibhit-news-bly4050246158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरासा में 11 और भूड़ा गांव में लिए गए पांच नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरासा में 11 और भूड़ा गांव में लिए गए पांच नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित युवक की भले ही रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस मामले में अभी भी सक्रिय है। स्वास्थ्य टीम ने मगरासा और भूडा गांवों से 16 सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इधर, अब तक भेजे गए 257 सैंपलों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त नहीं हो सकी है।
ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव मगरासा निवासी युवक की जांच रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव पाई गई थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक संक्रमित युवक के गांव में आने जाने वालों पर पाबंदी लगाए रखने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मगरासा और भूड़ा गांव में हर 10वें घर में एक व्यक्ति का सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मगरासा से 11 व्यक्तियों और भूड़ा गांव से पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इधर, सीएमओ ने मंगलवार को इन गांवों में लिए गए 16 सैंपलों को शामिल कर 75 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को तीन दिन में भेजे गए 257 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। इनमें युवक के संपर्क में संपर्क में आने वाले 60 से अधिक लोगों के सैंपल भी शामिल हैं।
मगरासा और भूड़ा गांव से 16 सैंपल लेकर जांच को भेजे दिए गए हैं। अभी लखनऊ से 257 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। अब तक कुल 1119 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 859 निगेटिव पाए गए थे। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ