फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive

कोरोना के लक्षण दिखने पर युवक का सैंपल लेकर भेजा जांच को

Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
corona positive
पूरनपुर। किन्नरों के साथ रहने वाले एक युवक में कोरोना के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य टीम ने उसकी जांच की। युवक के मोहल्ले में खुले में घूमने पर लोगों ने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य टीम ने कोरोना के लक्षण मिलने पर युवक को सैपलिंग के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया। दूसरी ओर बाहर से आने वालों का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बाहर से आए 100 लोगों की जांच कर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज में किन्नरों के साथ रहने वाले एक युवक में दो दिन से कोरोना के लक्षण दिखने की बात कही गई है। मोहल्ले के लोगों ने उसके खुले में घूमने पर आपत्ति की। इसके बाद भी युवक अपने घर में नहीं रुका। कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी देकर उसकी स्क्रीनिंग कराने की मांग की। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की स्क्रीनिंग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि युवक को बुखार था। खांसी भी आ रही है। साथ ही सांस लेने में परेशानी होने की जानकारी भी उसने दी। कोरोना के लक्षण दिखने पर बुधवार को युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने को जिला मुख्यालय भेजा गया है। इधर, बुधवार को भी नगर सहित क्षेत्र में गैर जिलों से आने वालों का सिलसिला जारी रहा। दूसरी ओर से बाहर से करीब 100 लोग तहसील क्षेत्र में पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि बाहर से आए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed