फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

कोरोना का वार, आठ संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जनपद में तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की जांच में जुट गई हैं। जनपद में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
विज्ञापन

देश के अन्य राज्यों में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। इसको लेकर विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। अप्रैल की शुरुआत होते ही कोरोना ने तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिए। एक से चार अप्रैल तक 11 कोरोना संक्रमित और पांच अप्रैल को तीन नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे।
विज्ञापन

बुधवार को छह नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसमें शहर के मोहल्ला खैरुल्लाशाह, बीसलपुर के मोहल्ला दुबे, बिलसंडा के पिपरिया सिंगीपुर, शेरपुर समेत दो अन्य स्थानों पर एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इन छह नए कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जनपद में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के साथ उनके संपर्क में आने वालों लोगों की जांच की जा रही है। संक्रमितों के घर वाले क्षेत्रों को कंटेन्मेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम दो और कोरोना संक्रमित निकले
पीलीभीत। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में छह नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे। इधर बुधवार शाम को दो और नए कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट आई है। इसमें एक संक्रमित मरीज बरखेड़ाकलां जबकि दूसरा संक्रमित शहर के मोहल्ला मुनीर खां का है। नोडल अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि टीम को संक्रमितों के घर भेजा जा रहा है। स्थिति देखकर इन्हें होम आइसोलेट या फिर एल-2 हास्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।

बुधवार को छह नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। टीमों को भेजकर इन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। संबंधित क्षेत्र को कंटेन्मेंट किया गया है। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed