{"_id":"5f762a818ebc3e9bc567b727","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly421838979","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर और चिकित्सक समेत 18 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर और चिकित्सक समेत 18 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ड्रग इंस्पेक्टर और एक चिकित्सक समेत 18 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य कर्मी और ड्रग इंस्पेक्टर को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं पूरनपूर में पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री की रसाईया भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों की तलाश में जुटी हैं।
बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में ड्रग इंस्पेक्टर और एल वन कोविड अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर को होम आइसोलेट और संक्रमित चिकित्सक को कोविड अस्पताल में ही भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यालय को सैनिटाइज भी कराया। इधर, ड्रग इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों ने अपना सैंपल भी कराया। इनके अलावा इसी रिपोर्ट में शहर के एक निजी अस्पताल का स्टाफ, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, मोहल्ला ग्यासपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव निकले। बरखेड़ा के सुहास गांव और बिलसंडा के सिमरा माहीपत गांव में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। एंटीजन किट से हुई जांच रिपोर्ट में पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री की रसोईया समेत दो, बीसलपुर और बरखेड़ा में एक-एक और न्यूरिया में चार कोरोना संक्रमित मिले। संवाद