फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

बढ़ा कोरोना का खतराः जिला जेल के 35 और बंदी हुए संक्रमित

Mon, 21 Sep 2020 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। जिला जेल में तीसरी बार 35 बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जेल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। बंदियों के अलावा भी 14 संक्रमित और मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में संक्रमितों का चेकअप कर लक्षण वाले मरीज कोविड अस्पताल भेज दिए हैं। बाकी बंदियों को जेल में ही आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में तीसरी बार भी जिला जेल में 35 बंदी कोरोना संक्रमित निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर संक्रमितों का चेकअप कर लक्षण वाले सात बंदियों को एल-1 कोविड अस्पताल भेज दिया। बाकी 28 बंदियों को जेल में ही आइसोलेट किया है। जेल प्रशासन ने संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर तीसरी बैरक को भी आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया है। इससे पहले कुल करीब नौ सौ बंदियों में से एक बार 105 और दोबारा 40 बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बरखेड़ा और बिलसंडा के दो-दो, मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में एक और पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र में सात कोरोना पॉजिटिव मिले। एंटीजन किट से हुई जांच में बीसलपुर में दो कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि शहर, बरखेड़ा, न्यूरिया, अमरिया, पूरनपुर में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed