{"_id":"5f664b768ebc3e980f3ae175","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4204203168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में 40 और बंदी मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में 40 और बंदी मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन दिन पहले जिला कारागार में 105 बंदी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 40 और बंदी इसकी चपेट में आ गए। साथ में जेल के चीफ फार्मासिस्ट भी संक्रमित हो गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में पहुंचकर बंदियों की कोरोना जांच की। चीफ फार्मासिस्ट समेत गंभीर लक्षण वाले छह संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मरौरी ब्लॉक के बीडीओ समेत एक दिन में 27 अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।
40 नए बंदियों की कोरोना की रिपोर्ट बरेली आईवीआरआई लैब से आई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर कोरोना संक्रमित बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 35 संक्रमितों को जेल में आइसोलेट किया गया है, जबकि गंभीर लक्षण वाले फार्मासिस्ट समेत छह मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईवीआरआई की जांच रिपोर्ट में मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में बीडीओ समेत तीन, अमरिया क्षेत्र में दो, बिलसंडा और बीसलपुर क्षेत्रों में तीन-तीन, पुलिस लाइन का एक सिपाही, मोहल्ला कबीर खां में एक, मोहल्ला सुनगढ़ी में एक मरीज समेत 59 पॉजिटिव केस मिले।
एंटीजन किट से हुई जांच रिपोर्ट में पूरनपुर सीएचसी और जटपुरा पीएचसी के फार्मासिस्ट समेत चार और बिलसंडा में चार कोरोना पॉजिटिव निकले। सीएचसी को सैनिटाइज कर सील कर दिया है। एक दिन में कुल मिलाकर 67 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जेल के बाहर अन्य संक्रमितों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।