{"_id":"5f5531bc8ebc3e45a5307397","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly418909282","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और एएनएम समेत 77 नए कोरोना मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही और एएनएम समेत 77 नए कोरोना मरीज मिले
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज होने लगी है। सेहरामऊ उत्तरी थाने के सिपाही, सीएचसी बीसलपुर की एएनएम समेत 77 नए कोरोना मरीज निकले। रिपार्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों की तलाश में जुटी रहीं।
रविवार को आई रिपोर्ट में दो दिन पहले संक्रमित निकले शहर के एक चिकित्सक की पुत्रवधु की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। खकरा के रहने वाले एक अन्य संक्रमित चिकित्सक की मां और बेटे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके अलावा शहर के मोहल्ला मोहम्मद वासिल, पुलिस लाइन, मोहल्ला सुनगढ़ी, गांधी स्टेडियम रोड, खकरा, शुगर फैक्ट्री रोड, तखान, आसफजान, साहूकारा, बल्लभनगर कॉलोनी, आर्दशनगर कॉलोनी,नई बस्ती और काला मंदिर में एक-एक, मोहल्ला कुंवरगढ़ में दो, पुरानी तहसील के चार कर्मचारी, बाग गुलशेर खां में छह, सराय खां में दो और मोहल्ला नखासा में चार कोरोना पॉजिटिव मिले। पूरनपुर में चार, मरौरी ब्लॉक में पांच, ललौरीखेड़ा ब्लॉक में चार, बीसलपुर में सात, बिलसंडा में छह कोरोना संक्रमित समेत पूरी रिपोर्ट में 68 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एंटीजन किट से हुई जांच रिपोर्ट बीसलपुर में एक, पूरनपुर में चार, बरखेड़ा में तीन और न्यूरिया में एक कोरोना संक्रमित मिला है।