{"_id":"5f42b2708ebc3e3ce65e127c","slug":"corona-positive-case-pilibhit-news-bly4172440200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ और पुलिस लाइन के फालोअर समेत 56 और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ और पुलिस लाइन के फालोअर समेत 56 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) संक्रमित पाए गए हैं। 55 अन्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एसीएमओ और पुलिस विभाग के फालोअर को होम आइसोलेट किया है, जबकि बाकी संक्रमितों की टीमें तलाश कर रही हैं।
इससे पहले तीन एसीएमओ भी संक्रमित पाए जा चुके हैं। लेवल वन के कोविड अस्पताल और पुराने जिला अस्पताल में चल रही कोरोना जांच की जिम्मेदारी संभालने वाले स्वास्थ्य विभाग के चौथे एसीएमओ अब रविवार को ट्रूनेट मशीन से जांच में संक्रमित पाए गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने आठ बार जांच कराई थी, हर बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में पुलिस लाइन के एक फालोअर, अमरिया के करगैना और पूरनमल भूरा में एक-एक, भूड़ा गांव में चार, बरखेड़ा ब्लॉक के गांव मसीत, पचपेड़ा, गंगापुरी और सुहास में एक-एक, बिलसंडा के वार्ड नंबर दस में पांच और घुघंचाई में एक, बीसलपुर के मोहल्ला बख्तवारलाल और दीवाली गांव में एक-एक, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कॉजीटोला मोहल्ले में एक, मरौरी ब्लॉक के संडा, ठाकुरद्वारा और पंडरी गांव में एक-एक, शहर में नकटादाना चौराहा, पुलिस लाइन में दो, पूरनपुर में मुजरा कलान, रजागंज देहात, रजागंज, कसगंजा और पिपरिया मजरा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ट्रूनेट मशीन से जिला अस्पताल परिसर में एक स्वास्थ्य कर्मी, बल्लभनगर कॉलोनी में एक, मरौरी ब्लॉक के सिसैइयिा और बीसलपुर के मोहल्ला बख्तवार लाल में एक कोरोना पॉजिटिव आया है। रविवार को एंटीजन किट से शहर के निरजंन कुंज कॉलोनी में एक, बीसलपुर के पटेलनगर, एकतानगर और सबेपुर में एक-एक, बिलसंडा में दो, बरखेड़ा, अमरिया और पूरनपुर में र्केरचौरा में चार-चार कोरोना पॉजिटिव निकले।