फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

मजिस्ट्रेट के सामने बाजार में घूमता रहा संक्रमित का पिता

Mon, 27 Jul 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पूरनपुर। कोरोना संक्रमित का पिता जांच के बाद बाजार में मजिस्ट्रेट के सामने घूमता रहा। जांच का परिणाम न आने की जानकारी होने पर मजिस्ट्रेट ने संक्रमित को फोन कर अपने पिता की जांच रिपोर्ट न आने तक घर में रहने की चेतावनी दी। पिता-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों में से दो को सोमवार को कोविड अस्पताल भेज दिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आए 19 लोगों का सैंपल कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबगंज में शनिवार को एक कोरोना संक्रमित मिला था। स्वास्थ्य टीम ने रविवार को उसके परिवार और संपर्क में आए लोगों के सैंपल कराए। जांच रिपोर्ट न आने तक सैंपल कराने वालों को घर में एकांत में रहने ओर घर से न निकले की चेतावनी दी गई थी। मगर, रविवार शाम को संक्रमित युवक का पिता स्कूटी से बाजार घूमने निकल पड़ा। बाजार में वह मजिस्ट्रेट के सामने घूमता रहा। सीएचसी के कंट्रोल रूम प्रभारी ने उसे आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, मगर वह स्टेशन चौराहा से बाजार की ओर चला गया और रोका जा नहीं सका। कंट्रोल रूम प्रभारी ने मजिस्ट्रेट को फोन कर इसकी जानकारी दी। मजिस्ट्रेट ने संक्रमित को फोन करके जांच रिपोर्ट न आने तक स्वयं के अलावा उसके पिता और अन्य परिवार वालों को घर में रहने की चेतावनी दी। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग संक्रमित निकले। उनकी गली में बैरिकेडिंग करके आवागमन बंद कर दिया गया। पिता-पुत्र को कोविड अस्पताल भेजा गया, जबकि एक युवक को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed