फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

यूपी 112 में तैनात सिपाही समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। यूपी 112 विंग में तैनात एक सिपाही समेत आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें तीन शहर के मोहल्ला बुजकसवान में संक्रमित युवक के परिवार के सदस्य है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम संक्रमितों को लेने के लिए रवाना हो गई है। अब पॉजिटिव केस की संख्या 165 हो गई है। वहीं देवहा चौकी की बैरक में रहकर पुलिस लाइन में ड्यूटी करने वाले सिपाही के संक्रमित मिलने के बाद अब दूसरी सिपाही पॉजिटिव मिलने से विभाग में खलबली है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात 54 वर्षीय एक सिपाही वर्तमान में डायल नंबर 112 पर ड्यूटी कर रहा है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर गया था। तीन जुलाई को जब सिपाही ड्यूटी से वापस आया तो उसका सैंपल कराया गया। सोमवार आई जांच रिपोर्ट में सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला बुजकसवान के रहने वाले एक युवक ने बुखार आने पर उन्हें 29 जून को अपना सैंपल कराया था। दो जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में वह जब पॉजिटिव आया तो स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के साथ आस पड़ोस के रहने वाले लोगों के भी रैंडम सैंपल कराए थे। इसमें उसकी 35 वर्षीय पत्नी, 14 वर्षीय बेटा और पड़ोस में रहने वाला आठ साल का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला। इधर मोबाइल यूनिट टीम के द्वारा की गई रैंडम सैंपलिंग में सिविल लाइन साउथ रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग और गजरौला निवासी 30 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले है। मरौरी ब्लॉक के गांव बसंतापुर की रहने वाली 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन इलाकों को सैनिटाइज करके सील कर दिया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed