फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

कई व्यापारियों के संक्रमित होने का मचा शोर, सीएमओ बोलीं... अफवाह

Sun, 05 Jul 2020 08:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। मोहल्ला साहूकारा के राइस मिलर और सराफा कारोबारी के संक्रमित मिलने के बाद शहर में कई अन्य व्यापारियों के कारोना संक्रमित निकलने का शोर मचा हुआ है। पूरे शहर में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। जिम्मेदारों पर मामला दबाने की भी चर्चा की जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे पूरी तरह से अफवाह बता रहा है।
विज्ञापन

29 जून को सराफ और राइस मिलर के संक्रमित मिलने के बाद जब कई नामचीन लोगों ने सैंपलिंग कराई तभी से मामले में आए दिन कोई न कोई नई चर्चा शुरू हो रही है। शहर के कई बड़े व्यापारियों के संक्रमित निकलने का शोर सा मच गया है। बाजार के ही कई व्यापारी इसे सही बताते हुए दावा भी करते नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजार से अन्य गली मोहल्लों में भी इसकी चर्चा हो रही है। शनिवार को जब प्रशासन ने अचानक मोहल्ला साहूकारा में कंटेन्मेंट जोन का इलाका बढ़ाया तो ये चर्चा और तेज हो गई। बाजार में फैल रही इस चर्चा की व्यापारी वर्ग पुष्टि करने को एक दूसरे को फोन कर संपर्क साध रहे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि ये पूरी तरह से अफवाह है। जो भी संक्रमित आए हैं, उन्हें भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। इस तरह की अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed