फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case

दो परिवारों के 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 29 Jun 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
पीलीभीत। जनपद में रविवार शाम आई जांच रिपोर्ट में दो परिवारों के 11 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। अचानक इतने केस निकलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में बरखेड़ा नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मी के परिवार के सात और पूरनपुर के संक्रमित युवक के परिवार के चार लोग शामिल हैं। सभी 11 कोरोना संक्रमित पहले से ही अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी नगर पंचायत संविदा सफाई कर्मी 23 जून को मिली जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया था। संविदा सफाईकर्मी सैनिटाइजेशन का काम कर रहा था। संक्रमित संविदा कर्मी को उसी दिन कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिवार के 12 सदस्यों को अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी सदस्यों के सैंपल 25 जून को लिए गए थे। इधर रविवार शाम आई रिपोर्ट में संक्रमित संविदा सफाई कर्मी की मां, पत्नी, बहन और चार पुत्रियां भी संक्रमित निकली है। दो पुत्रियों की उम्र तो छह और सात वर्ष है।
विज्ञापन

इधर मुंबई से 19 जून को पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी एक युवक भी रैंडम सैंपल कराया गया था। 23 जून को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही इसके परिवार के चार सदस्यों को अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी चारों सदस्यों की 25 जून को सैंपलिंग कराई गई थी। रविवार को आई रिपोर्ट में युवक की मां और तीन भाई संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 11 नए संक्रमितों को क्वांरटीन सेंटर से कोविड अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। युवक के परिवार के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन में जुट गया है। बताते हैं कि युवक मुंबई से लौटने के बाद बाजार में घूमने के साथ ही अपने रिश्तेदारों के घर भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संक्रमित हुए कोरोनामुक्त
कोविड अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार देर शाम उन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 11 नए संक्रमित मिलने और तीन संक्रमितों के कोरोनामुक्त होने के बाद अब 37 एक्टिव केस हैं। जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 132 हो चुकी है।

रविवार शाम आई रिपोर्ट में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी संक्रमित दो परिवारों के सदस्य हैं। यह पहले से ही क्वारंटीन चल रहे हैं। इन सबको क्वारंटीन सेंटर से ले जाकर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed