फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona positive case in Pilibhit

अब शहर की घनी आबादी के बीच मिला कोरोना संक्रमित

Sat, 23 May 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corona positive case in Pilibhit
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण से बचा रहा शहर अब धीरे-धीरे इसकी गिरफ्त में आता जा रहा है। पांच दिन पहले शहर से सटे गांव चंदोई में दो और नाकूड़ में एक संक्रमित मिलने के बाद शहर के बीचोबीच बसे मोहल्ला मोहतशिम खां में महाराष्ट्र से आया एक युवक संक्रमित निकला। वहीं दो संक्रमित फिर शहर से सटी माला कॉलोनी के पाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक सप्ताह बाद 134 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मगर यह राहत कुछ ही घंटों की थी। रात आठ बजे 38 और लोगों की जांच रिपोर्ट आई तो उसमें शहर के मोहल्ला मोहतशिम खां का एक और मरौरी ब्लॉक से सटे माला कॉलोनी के दो युवक पॉजिटिव पाए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहतशिम खां का संक्रमित 24 वर्षीय युवक महाराष्ट्र से 19 मई को शहर पहुंचा था, उसी दिन उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। इसके अलावा माला कॉलोनी निवासी सात युवक हरियाणा से 14 मई को वापस आए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी स्क्रीनिंग की और पुल टेस्टिंग में संक्रमण निकलने के बाद दो लोगों का अलग-अलग सैंपल परीक्षण को भेजा था। यही दो शुक्रवार को संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम क्वारंटीन इन तीनों युवकों को जहानाबाद के कोविड अस्पताल ले जाने के लिए आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोनों जगह पहुंच गईं। माला कॉलोनी दोनों संक्रमितों के साथ के पांच लोग अपने घरों पर नहीं मिले, उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि वे संक्रमण की श्रेणी में अभी नहीं है, मगर इन पांचों का भी अलग-अलग सैंपल लेकर जांच को भेजा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग इन तीनों संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में भी जुट गया है। साथ ही रात में टीम ने दोनों जगह सैनिटाइज कराने और इलाका सील करने की तैयारी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed