फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

होम आइसोलेशन में हो सकेगा बच्चों का इलाज

Sun, 23 May 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित गंभीर बच्चों को ही अब कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। अन्य को होम आइसोलेट किया जाएगा। कोविड-19 का असर बच्चों पर होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। अब इसी का पालन कराने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि तीसरी लहर में बच्चों के लिए ज्यादा खतरे को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए चिकित्सकों से कहा गया है। गाइडलाइन के मुताबिक, जिन बच्चों का ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाना है। गाइडलाइन में बच्चों को स्टेरॉयड देने की सख्त मना किया गया है। सिर्फ गंभीर बच्चों को विशेष परिस्थितियों में पर यह दवा देने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल हो रही रेमडेसिविर,आइवरमेक्टिन, जैसी दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। जिन बच्चों का ऑक्सीजन लेवल 90 से कम आता है, उन्हें गंभीर निमोनिया, एक्यूट रिसपाइटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, सैप्टिक शाक, मल्टी आर्गन डिस्फ्रेकशन सिंड्रोम जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे मरीज को तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाए और जरूरत पडने पर आईसीयू में शिफ्ट करना होगा। गाइडलाइन के अनुसार कुछ बच्चों में बुखार के साथ पेट दर्द, उल्टी व दस्त की समस्या हो सकती है, उनका भी जांच कराकर कोरोना मरीज के तौर पर इलाज किया जाना है। बाकी का इलाज घर में रहकर ही किया जाएगा। बस उनकी नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन

क्या हो सकते हैं लक्षण
-ज्यादातर बच्चे लक्षण विहीन या हल्के-फुल्के लक्षण वाले मरीज होंगे
- बुखार , खांसी संास लेने में तकलीफ और थकावट
- सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी आना
- नाक मांसपेशियों में दर्द होना, गले में खराश होना
- दस्त आना, उल्टी होना पेट में दर्द होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed