{"_id":"609ab2008ebc3e920b37fb43","slug":"corona-pilibhit-news-bly446309783","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल ने दो कंसंट्रेटर और फेस मास्क शील्ड मुहैया कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल ने दो कंसंट्रेटर और फेस मास्क शील्ड मुहैया कराई
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संकट काल में संसाधनों को लेकर मदद करने के लिए व्यापारी नेताओं ने भी आगे आकर दूसरों को प्रेरणा दी है। शहर विधायक के साथ पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दो ऑक्सीजजन कंसंट्रेटर दिए। आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया।
मंगलवार को शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन के साथ डीएम आवास पहुंचे। डीएम पुलकित खरे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को दोनों मशीनें मरीजों के इलाज के लिए दीं। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संसाधन में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शासन-प्रशासन अपनी तैयारियां करते हुए बखूबी जिम्मेदारी निभा रहा है। उसी के साथ लोगों का भी कर्तव्य हैं कि वह इस भयावह दौर में मदद को आगे आएं। ताकि दूसरों की जान बचाई जा सके। इसके अलावा एसपी किरीट कुमार को फेस मास्क शील्ड उपलब्ध कराई गई।