{"_id":"6089b10b8ebc3ed20242cec0","slug":"corona-pilibhit-news-bly445245364","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से और नौ लोगों की मौत, 237 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से और नौ लोगों की मौत, 237 पॉजिटिव
विज्ञापन
पीलीभीत। 24 घंटे के भीतर शहर के चार लोगों समेत जिले में नौ लोगों की कोरोना से मौत हो गई। सभी एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती थे। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में सात स्वास्थ्य कर्मियों समेत 237 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवाया। साथ ही संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उनके लक्षण के हिसाब से कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन किया गया। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 1187 हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 135 हो गया है।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन के रहने वाले 50 वर्षीय बुजुर्ग और सिविल लाइन नार्थ की रहने वाली 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तीन दिन पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी बुधवार तड़के सुबह मौत हो गई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की रहने वाली 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला तीन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। निरंजनकुंज कॉलोनी और मोहल्ला साहूकारा में भी कोरोना से मौत हो गई। इनके अलावा सेहरामऊ उत्तरी के मुरादनगर के रहने वाले 51 वर्षीय, पूरनपुर के घुंघचाई के रहने वाले 50 वर्षीय बुजुर्ग, जमुनिया खास की रहने वाला 45 वर्षीय और बिलसंडा के मोहल्ला हाथीखाना के रहने वाली 65 वर्षीय की भी एल-2 कोविड अस्पताल में कोरोना से मौत हुई। बुधवार को लखनऊ एसजीपीजीआई से जांच रिपोर्ट में सीएचसी अमरिया, सीएचसी बिलसंडा, सीएचसी बीसलपुर, निजी अस्पताल में काम करने वाला एक कर्मचारी, जिला अस्पताल का एक कर्मचारी और सीएमओ कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकलें। इनके अलावा पूरनपुर में 43, शहर में 105, मरौरी में तीन, ललौरीखेड़ा में सात, बीसलपुर में 40, बिलसंडा में सात, बरखेड़ा में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बॉर्डर पर चल रही सैंपलिंग में निगोही के दो, कढ़ेरचौरा के तीन, नवाबगंज में चार, शाहजहांपुर में चार और खटीमा का रहने वाला एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि मृतकों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया है। साथ ही संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उन्हें कोविड और होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराई जा रही है।