फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

कैंसर पीड़ित मासूम समेत 80 और संक्रमित मिले

Thu, 15 Apr 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
corona
पीलीभीत। ब्लड कैंसर से ग्रस्त छह साल के मासूम, उसके माता-पिता के अलावा जनपद में 80 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मासूम और उसकी मां को लखनऊ में भर्ती कराया है, जबकि अन्य संक्रमितों को ट्रेस कर होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक के गांव बैजूनगर निवासी छह वर्षीय मासूम को ब्लड कैंसर है। जनपद में ठीक इलाज न मिलने के कारण परिवार वाले उसे आठ मार्च को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था। तभी से उसका वहां इलाज चल रहा है। 12 अप्रैल को संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर मासूम और उसके माता-पिता की कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें तीनों लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मां-बेटे को लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पिता के घर पर मौजूद होने के कारण उसे होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा रिपोर्ट में शहर के आईटीआई कैंपस के रहने वाला एक युवक आठ अप्रैल को दिल्ली से घर आया था। जहां उसकी तबीयत खराब हुई, तो परिवार वालों ने एक निजी लैब में उसकी कोरोना की जांच कराई। जिसमें वह पॉजिटिव निकला। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी, शहर के रामायण बिहार कॉलोनी और मोहल्ला तखान में दो-दो , पूरनपुर के करनापुर में एक कोरोना पॉजिटिव रहा। मरौरी ब्लॉक के थाना न्यूरिया के दो पुलिस कर्मी, बिलसंडा के नौगवां संतोष गांव में दो कोरोना संक्रमित निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मरीजों को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

संक्रमितों का चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, कोविड सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed