{"_id":"5f11fa388ebc3e6382312e21","slug":"corona-pilibhit-news-bly413111773","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के पार देर रात 10 नए पॉजिटिव केस की आई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के पार देर रात 10 नए पॉजिटिव केस की आई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। देर रात आई जांच रिपोर्ट में 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। इसी के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200 को पार कर गया। कोरोना संक्रमितों में सात पुलिस कर्मी हैं। इनमें चार अमरिया थाने और तीन पुलिस लाइन के हैं। इनके अलावा दो महिलाएं भी शामिल हैं।
अमरिया के मां-बेटे संक्रमित मिलने के बाद जिले में शुरू हुआ सिलसिला अभी तक रुका नहीं है। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार देर रात लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल और केजीएमयू से आई जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें सात पुलिस कर्मी हैं। संक्रमित पुलिस कर्मियों में चार अमरिया थाना और तीन पुलिस लाइन के हैं। इनके अलावा बिलसंडा क्षेत्र की दो महिलाएं भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। एक अन्य संक्रमित शहर का रहने वाला है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के संक्रमित मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने 10 मरीजों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को कोविड अस्पताल लाने के लिए उनके घरों को देर रात रवाना हो गईं। संक्रमितों के परिवार और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। अब जनपद में कुल कोरोना मरीज 211 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 57 हैं।