फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona

मध्यप्रदेश से पैदल आए 19 लोगों को डीएम ने सीमा पर पकड़ा

Sun, 19 Apr 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
corona
पूरनपुर। मध्य प्रदेश से गोरखपुर पैदल जा रहे 19 लोगों को डीएम ने पीलीभीत-लखीमपुर सीमा के पास पकड़ने के बाद उन्हें पास के शेल्टर होम में भिजवाया। दूसरी ओर नेपाल सीमा पर कासगंज से पैदल आए 17 लोग भी एसएसबी और पुलिस ने पकड़ लिए। ये लोग नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। इन 17 लोगों को पलिया के एक स्कूल में बने शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जनपद की सीमाएं सील हैं। इन पर आवाजाही रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई गई है। इसके बावजूद आवागमन रुकने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार सुबह मध्य प्रदेश से 19 मजदूर पैदल आ गए। ये सभी गोरखपुर जा रहे थे। असम हाईवे होते हुए शाहजहांपुर की तरफ बढ़ते ही उन्हें डीएम वैभव श्रीवास्तव ने रोक लिया। डीएम ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि खाने का संकट पैदा होने के बाद उन्होंने पैदल घर जाने की ठान ली थी। डीएम ने सभी लोगों को लकी चिल्ड्रेन स्कूल में बने शेल्टर होम भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शेल्टर होम पहुंचकर इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। एसडीएम हरिओम शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी 19 लोग मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से पैदल ही गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

हजारा। कासगंज से 17 नेपाली मजदूर भी पैदल आ गए। ये नेपाल की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे कि पहले से मुस्तैद एसएसबी और पुलिस ने इनको पकड़ लिया। सभी को एसएसबी ने पलिया के एक कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम भिजवाया है। ये सभी लंबे समय से कासगंज में मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed