फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona guideline

दावत में जुटाई भीड़, 83 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 May 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
corona guideline
पूरनपुर। कोरोना संकट काल में घर में दावत का आयोजन कर भीड़ जुटाना महंगा पड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद तीन नामजद समेत 83 लोगों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घुंघचाई चौकी इंचार्ज गौरव विश्नोई ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन चल रहा है। दावत में भीड़ जुटाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद बिना अनुमति गांव कबीरपुर कसगंजा में एक पार्टी का शनिवार को आयोजन किया गया। शिकायत मिलने पर मौके पर पुलिस गई, मगर तब तक लोग जा चुके थे। आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो भीड़ जमा होने की जानकारी हुई। मामले में गांव निवासी कृष्ण गोपाल मिश्रा, कन्हैया, अखिलेश मिश्रा तीन नामजद और 80 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकान खोली, व्यापारी समेत सात पर रिपोर्ट
पूरनपुर। नगर चौकी इंचार्ज बालकराम ने बताया कि रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद थी। मगर मेन बाजार में बर्तन की दुकान खुली होने की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मोहल्ला गनेशगंज निवासी विकास रस्तोगी अपनी बर्तन की दुकान खोलकर बिक्री कर रहा था। दुकान में छह ग्राहक थे। पुलिस को देखकर ग्राहक खिसक गए। विकास रस्तोगी और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed