{"_id":"607f34858ebc3e8dc2578028","slug":"corona-guideline-pilibhit-news-bly4445175110","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 लोगों को बिना मास्क पकड़ा, 83050 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 लोगों को बिना मास्क पकड़ा, 83050 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर मास्क की अनदेखी करने वालों पर सख्ती जारी है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को भी पुलिस ने सड़कों पर चेकिंग की। इस दौरान 97 लोगों को बिना मास्क पकड़ा। उनसे 83050 रुपये जुर्माना वसूला गया।
एसपी किरीट कुमार ने बताया कि संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर सख्ती कराई जा रही है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने छह, सुनगढ़ी 21, गजरौला 11, न्यूरिया पांच, अमरिया नौ, जहानाबाद दो, बरखेड़ा तीन, बीसलपुर 14, दियोरियाकलां सात, पूरनपुर पांच, माधोटांडा छह, हजारा तीन, महिला थाना पुलिस ने पांच लोगों से जुर्माना वसूला। सेहरामऊ उत्तरी और बिलसंडा पुलिस की कार्रवाई शून्य रही।
वहीं बिसलपुर में एसडीएम राकेश गुप्ता ने मंगलवार नगर के बाजार समेत भीड़ वाले इलाकों में ईओ वंदना शर्मा और उनकी टीम के साथ भ्रमण किया था। आठ लोग बिना मास्क लगाए मिले। उनकी फटकार लगाते हुए जुर्माना वसूला गया। लोगों को संक्रमण के नुकसान भी बताए। मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने की अपील की गई है। संवाद