फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona effect

कोरोना अलर्ट: जिम, स्वीमिंग पूल पर लटके ताले, मंगल बाजार बंद कराया

Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
corona effect
पीलीभीत। कोरोना को लेकर प्रशासन के निर्देश पर गांधी स्टेडियम के जिम और स्विमिंग पूल (तरणताल) को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया। हालांकि अन्य जिम अभी भी खुले हुए हैं। वहीं जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों के लिए अलग भवन में ओपीडी की व्यवस्था की गई है। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आने वाले पर्यटकों को कोरोना से बचाव संबंधी प्रपत्र बांटकर जागरूक किया। वहीं जामा मस्जिद के मैदान में लगने वाला मंगल बाजार डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने बंद करा दिया।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने से शहर में मंगलवार को खासी दहशत देखी गई। मंगलवार को बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम चहलकदमी देखी गई। स्कूल कॉलेज बंद होने से सड़कों पर भीड़भाड़ कम ही दिखी। मंगलवार को लगने वाली मंगल बाजार को भी कोरोना के चलते प्रशासन ने बंद करा दिया। कोरोना वायरस का असर जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में भी देेखा गया। शहर के मेगामार्ट में चंद लोग आते जाते दिखे। जिला प्रशासन ने सोमवार को ही शहर के सिनेमा हाल को बंद करा दिया था। इधर जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने गांधी स्टेडियम में जिम और तरणताल को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया। वहीं सुबह और शाम को स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर प्रैक्टिस करने के निर्देश दिए। वहीं कोचों से खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम के मरीजों के लिए अलग से खोली गई फीवर डेस्क
शासन ने लोगों से भीड़ भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है। इसी के मद्देनजर जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अलग एक भवन में फीवर डेस्क खोलकर ओपीडी शुरू की गई है। वहीं डाक्टरों के चैंबर में मरीजों को भीड़ लगाने के बजाए एक-एक मरीज के चैंबर में जाने की व्यवस्था की गई है। सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीज सामान्य तौर पर आते रहेंगे। लेकिन किसी मरीज को खांसी-जुकाम है तो वह अस्पताल में भीड़ में न जाएं, इसको लेकर उनके लिए अलग से ओपीडी को इंतजाम किया गया है। एसीएमओ डॉ.पीके मिश्रा को फीवर डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को कोरोना से बचाव के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रांस शारदा क्षेत्र में बढ़ाई जागरूकता
एसीएमओ/नोडल अधिकारी कोरोना डॉ.वीबीराम मंगलवार को टीम के साथ ट्रांस शारदा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के कोरोना से बचाव के बारे में बताया और इसके प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। एसीएमओ टीम के साथ थाने भी पहुंचे और पुलिस कर्मियों को बचाव संबंधी तौर तरीके बताए।
खुले रहे मेगा मार्ट और जिम
सरकार ने भले ही मेगा मार्ट और जिम को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन अपने शहर में सभी मेगा मार्ट और जिम रोज की तरह ही खुले। इन जगहों पर सुरक्षा को लेकर भी लोगबाग जागरूक नहीं दिखे।
सैलानियों के लिए खुला रहा टाइगर रिजर्व
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व बंद कर दिया गया, लेकिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अभी बंद नहीं किया गया है। यहां आने वाले पर्यटकों को टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से मुस्तफाबाद गेट पर वनकर्मियों को कोरोना बचाव से संबंधित प्रपत्र बांटकर जागरूक किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही बंद करने को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है।

कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर शासन की गाइड लाइन के मुताबिक तैयारियां की गई हैं। मंगलवार को कई सार्वजनिक स्थान बंद करा दिए गए। गांवों में होने वाली खुली बैठकें भी स्थगित करा दी गई हैं। यदि मेगा मार्ट में अधिक भीड़ देखी जाएगी तो उसे भी बंद कराया जाएगा। सरकारी कार्यालयों को बंद करने संबंधी अभी कोई आदेश नहीं आया है। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed