फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona death

सात लोगों की कोविड अस्पताल में कोरोना से मौत, 223 नए संक्रमित

Tue, 11 May 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
corona death
पीलीभीत। सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मृतकों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराई जा रही है। वहीं लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में 223 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में अब मरने वालों की संख्या 231 हो गई, जबकि एक्टिव केस 1826 हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला देशनगर की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इस पर परिवार वालों ने उन्हें सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उनकी कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा बीसलपुर नगर के रहने वाले दो युवक और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, तो वहीं माधोटांडा के बांसखेड़ा के रहने वाली 49 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें कोविड अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उनकी मौत हो गई। उत्तराखंड के खटीमा तहसील के सत्रमील के रहने वाले 49 वर्षीय और हजारा के शांतिनगर के रहने वाले एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। सभी को एंबुलेंस के जरिए शवों को उनके-उनके स्थानों में बने श्मशान घाट पर भिजवाया गया। जहां परिवार वालों की मौजूदगी में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

इन इलाकों में निकले संक्रमित
लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के निरंजन कुंज कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, सुनगढ़ी, र्साइं धाम कॉलोनी, जिला अस्पताल कैंपस, साहूकारा, तिरुपति गोल्डन पार्क, खैरुल्लाह शाह, शिवनगर कॉलोनी, सुभाष नगर, मदीनाशाह, गोपाल सिंह, मोहम्मद फारुख, राजीव कॉलोनी, तखान, नई बस्ती, एकतानगर, बल्लभनगर कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों में 76, पूरनपुर में सात, मरौरी में 18, ललौरीखेड़ा में 17, बीसलपुर में आठ, बिलसंडा में 44, बरखेड़ा में 22, अमरिया में नौ लोग संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा 24 अन्य लोग भी रोडवेज, स्टेशन, पुराने जिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी और बार्डर पर सैंपलिंग में पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed