{"_id":"5f53d4928ebc3e6a064500d3","slug":"corona-death-pilibhit-news-bly4187889182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो महिलाओं की बरेली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो महिलाओं की बरेली में मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की इलाज के दौरान बरेली के कोविड अस्पताल में मौत हो गई। एक महिला का अंतिम संस्कार बरेली में किया गया, जबकि दूसरी का नगर के कब्रिस्तान में।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि कलीनगर की एक महिला को तीन दिन पहले हालत खराब होने पर बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में परेशानी थी। बरेली में उसकी कोरोना जांच कराई गई। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में वह संक्रमित निकली। शनिवार सुबह तीन बजे बरेली में ही महिला की मौत हो गई। कोविड-19 के नियमों के तहत वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पूरनपुर देहात में रहने वाले कलीनगर तहसील के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की पत्नी को भी गंभीर हालत में चार दिन पहले बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बरेली में कोरोना जांच हुई। तीन सितंबर को रिपोर्ट में वह संक्रमित पाई गई थी। शुक्रवार रात डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। बरेली के प्राइवेट अस्पताल की टीम महिला का शव लेकर नगर के कब्रिस्तान पहुंची। वहीं उसका अंतिम संस्कार किया गया।