फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona death

इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की संदिग्ध हालात में मौत, कोरोना की आशंका

Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona death
बीसलपुर। इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मौत होने की आशंका जताई है। गुरुवार शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कालेज के प्रवक्ता लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। 45 वर्षीय प्रवक्ता कस्बे के मोहल्ला बख्तावरलाल के रहने वाले थे। वह एक सप्ताह पूर्व सपरिवार बरेली के कस्बा फरीदपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। 14 जुलाई को उनके परिवार के तीन अन्य लोगों ने सीएचसी फरीदपुर में कोरोना होने के शक में अपनी स्क्रीनिंग कराई थी। सीएचसी फरीदपुर से उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। लैब से जांच रिपोर्ट आने से पहले ही फरीदपुर से चारों लोग बीसलपुर में अपने घर चले आए। उसके बाद प्रवक्ता की हालत बिगड़ गई। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच नगर में चर्चा फैल गई कि कॉलेज प्रवक्ता की कोरोना से मौत हुई है। सीएचसी स्टाफ ने उनके घर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। उसमें परिवार वालों को 14 दिन तक अपने घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया। इससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने उनके घर के सामने से गुजरने वाली गली से निकलना बंद कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी आशंका जताई है कि कॉलेज प्रवक्ता की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि जांच रिपेार्ट आने के बाद ही कॉलेज प्रवक्ता की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed