फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

एसडीएम-सीओ ने पहुंचकर कराई संक्रमित के इलाकों में बैरिकेडिंग

Wed, 29 Jul 2020 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
corona alert
पूरनपुर। व्यापारियों के विरोध पर नगरपालिका कर्मचारी संक्रमित के घर के करीब बैरिकेडिंग करके लौट गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और संक्रमित के मकान के आसपास भी बैरिकेडिंग करा दी। कंटेन्मेंट जोन में खुली दुकानों को बंद कराया। दोबारा दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को आई रिपोर्ट में मोहल्ला साहूकारा में पिता और दो पुत्र, सोमवार को आई रिपोर्ट में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका संक्रमित निकली थी। इस पर नगरपालिका कर्मचारियों ने सोमवार अपराह्न संक्रमितों के इलाकों में बैरिकेडिंग कराने को कर्मचारी भेज दिए। गली में कई दुकानें भी हैं। ऐसे में दुकानों को बचाते हुए बैरिकेडिंग करने का दबाव व्यापारियों ने बनाया। फिर नगरपालिका कर्मचारी व्यापारियों के विरोध के चलते दुकानों को छोड़कर अन्य स्थान पर बैरिकेडिंग कर चले गए। इसकी जानकारी देर शाम अधिकारियों को हुई। कुछ ही देर में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। नगरपालिका ईओ आरके भार्गव समेत टीम को बुला लिया। इसके बाद नियमानुसार बैरिकेडिंग कराई। इसके अलावा दुकानों को भी बंद कराया। व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई। यह भी कहा कि अगर अब कंटेन्मेंट जोन रहने तक दुकान खोली गईं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed