फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

कोरोना संक्रमितों को हर हाल में अगले दिन दोपहर तक भर्ती करें : डीएम

Mon, 27 Jul 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
corona alert
पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संक्रमित की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तत्काल उनसे संपर्क स्थापित कर अगले दिन दोपहर तक अनिवार्य से होम आइसोलेट या कोविड अस्पताल मेें भर्ती कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम कैंप कार्यालय में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं इलाज के पर्यवेक्षण के लिए नामित नोडल एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों की बैठक में डीएम ने डॉ. अश्वनी कुमार से कहा कि प्रतिदिन कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तत्काल उनसे संपर्क करें। उसके बाद होम आइसोलेशन या कोविड अस्पताल में भर्ती करने के लिए तैयारी समय से पूरी की ली जाए। नामित नोडल अधिकारी को होम आइसोलेशन में रखे गए व्यक्तियों के मोबाइल फोन में आरोग्य समेत अन्य एप डाउनलोड कराएं। निगरानी समितियां इस पर निगाह रखें कि होम आइसोलेशन व्यक्ति बाहर न निकलने पाए। डीएम ने एडीएम से संचारी रोगों की रोकथाम को चलाए रहे अभियान के तहत फॉगिंग और सैनिटाइजेशन पर नजर रखने को कहा। उप जिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। सीएमओ को कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों दिए जाने वाली भोजन सामग्री की गुणवत्ता की जांच रोजाना किसी अधिकारी के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी जयप्रकाश, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त अतुल सिंह, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह, डीडीओ योगेंद्र पाठक, पीडी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed