फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Control room established in view of forest fire incidents

Pilibhit News: जंगल में आग की घटनाओं के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित

Sat, 10 Feb 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Control room established in view of forest fire incidents
कलीनगर। मौसम में बदलाव के साथ जंगल में आग की घटनाओं को देखते हुए अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। फायर सीजन को देखते हुए सूचनाएं हासिल करने के लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ हवाएं चलने लगी है। हर साल 15 फरवरी से जून माह तक जंगल में आग की घटनाओं के मद्देनजर फायर सीजन माना जाता है। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर वनकर्मियों की सक्रिय कर घटनाओं पर नजर रखने की हिदायत दी जाती है। पूर्व में भी जंगल में आग की घटनाएं सामने आती रही है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर अफसरों के निर्देश के बाद फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह और डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने रूपरेखा तैयार कर मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया। 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम में कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण सिंह, वन दरोगा अंकित कुमार एवं संजीव कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी घटनाओं की जानकारी का रजिस्टर में लेखा-जोखा रखेंगे। इसका दूरभाष नंबर 05882-253092 है। सहायक सांख्यिकीय अधिकारी रामनरेश को कंट्रोल रूप का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा रेंज स्तर से भी सूचनाएं जुटाई जाएंगी। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जंगल क्षेत्र में आग की घटनाओं को रोकने के लिए कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed