फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contribute to creating open defecation free district

जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने में करें योगदान

Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
Contribute to creating open defecation free district
जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने में करें योगदान
डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने में अपना योगदान करें। इससे जिले को स्वच्छ बनाने से साथ रोगमुक्त बनाने में भी मदद मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता विधा (सीएलटीएस) विषय  पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा के साथ हमें ग्रामीणों की सेवा का अवसर मिला है जो किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है। हम सभी को इसे अपनी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य समझाकर करना चाहिए। इससे पूर्व डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया जिले में अभी 72 गांव चिह्नित किए गए हैं जिन्हें खुले में शौच मुक्त कराना है। इस मौके पर सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, विश्वबैंक की ओर से आए प्रशिक्षक विवेक गंगवार, ओमप्रकाश मणि, नीर निर्मल ने प्रशिक्षु अधिकारी कर्मचारियों को गांव में पहुंचकर लोगों को प्रेरित करने के तरीके समझाएं ताकि लोग स्वयं इस प्रवृत्ति को छोड़ दें। जिला समन्वयक हेमेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 60 अधिकारी कर्मचारियों में जिसमें एडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सफाई कर्मचारी शामिल हैं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि डीवी सिंह, नेहा सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed