{"_id":"67fea30dd2c5ce7238000816","slug":"contractors-are-using-the-resources-of-the-municipality-the-eo-in-charge-ordered-an-inquiry-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-134219-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पालिका के संसाधनों का उपयोग कर रहे ठेकेदार, प्रभारी ईओ ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पालिका के संसाधनों का उपयोग कर रहे ठेकेदार, प्रभारी ईओ ने बैठाई जांच
विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे के निकट नगर पालिका के ट्रैक्टर ट्राली में भरी जा रही मिट्टी। संवाद
पीलीभीत। नगर पालिका के संसाधनों का ठेकेदारों की ओर से उपयोग करने का मामला सामने आने पर प्रभारी ईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। दो अवर अभियंताओं की टीम बनाकर मामले में जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। दोषी मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका के क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यों में ठेकेदारों की ओर से पालिका के ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी समेत अन्य संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पालिका के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। इसको लेकर प्रभारी ईओ से शिकायत की गई। डीजल आदि को लेकर भी सवाल उठाए गए।
इसके बाद मामले में गंभीरता से लेकर प्रभारी ईओ आशुतोष गुप्ता ने हकीकत परखने के लिए जांच कमेटी का गठन किया। निर्माण जेई इंद्रजीत सिंह व जलकल जेई राजरानी की निर्माण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति को परखकर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। प्रभारी ईओ ने बताया कि मामले में दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।