फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone

कंटेन्मेंट जोन में खुल रहीं दुकान और दफ्तर, बैरिकेडिंग के बाद भी आवाजाही

Sat, 25 Jul 2020 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
contenment zone
पीलीभीत। कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रमितों के इलाकों को कंटेन्मेंट जोन घोषित करके बैरिकेडिंग तो करा दी गई, लेकिन आम लोगों की सामान्य आवाजाही रोकने में औपचारिकता निभाई जा रही है। दुकान-दफ्तर नियमों को ताक पर रखकर खोले जा रहे हैं। बैरिकेडिंग में बांस बल्लियों से कूद फांदकर भी आवाजाही जारी है। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा लगातार बरकरार है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार सौ के पार पहुंच चुकी है। पिछले 10 दिनों में ग्रामीण इलाकों से अधिक कोरोना केस शहर और कस्बों में निकल रहे हैं। ऐसे में अधिकांश मोहल्लों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया जा चुका है। मगर, कई इलाकों में तो अभी भी बैरिकेडिंग नहीं हुई। जिन इलाकों में बैरिकेडिंग कराई भी गई है, वहां नियमों का उल्लंघन खुलकर हो रहा है। तीन केस सामने आने के बाद दो दिन पूर्व गांधी स्टेडियम रोड का 500 मीटर हिस्सा कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया था। इस इलाके की बैरिकेडिंग भी कराई गई थी, मगर, इसे कुछ घंटे बाद ही तोड़ दिया गया। हालांकि बाद में नगरपालिका की टीम ने इसमें दोबारा सुधार करा दिया। नियमानुसार कंटेन्मेंट जोन में दुकान और कार्यालय नहीं खुल सकते। मगर कुछ दुकानदार नहीं मान रहे। कार्यालय भी नियम तोड़कर खोले जा रहे हैं। स्टेडियम रोड पर कुछ ऐसे भी कार्यालय हैं, जिनका स्टाफ खुद ही कोरोना में बनाए गए कंटेन्मेंट जोन से बांस बल्लियां कूूदकर रोजाना अपने दफ्तर पहुंचता है। मोहल्ला खकरा, साहूकारा, बुजकसवान समेत अन्य कंटेन्मेंट जोन का हाल भी इससे अलग नहीं है। बैरिकेडिंग की बल्लियों को उठाकर लोग दिन-रात वहां गुजरते रहते हैं। ऐेसे में कंटेन्मेंट जोन में लगातार होने वाली आवाजाही से कोरोना संक्रमण ज्यादा स्तर पर फैलने का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed