फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Consumers will get the benefit of postpaid meter only after depositing the outstanding amount.

Pilibhit News: बकाया जमा करने पर ही उपभोक्ताओं को मिलेगा पोस्टपेड मीटर का लाभ

Thu, 14 May 2026 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Consumers will get the benefit of postpaid meter only after depositing the outstanding amount.
पूरनपुर। स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड कर दिया गया, लेकिन उन तीन हजार उपभोक्ताओं को पोस्टपेड की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा, जिन्होंने अभी तक बिल जमा नहीं किया है। पोस्टपेड सुविधा का लाभ लेने के लिए बकाया धनराशि जमा करना होगा।
विज्ञापन



पूरनपुर नगर, देहात, शेरपुरकलां के 45 हजार उपभोक्ताओं के मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम करीब दो साल पहले शुरू किया गया था। इसमें 13 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए, जिसमें 6500 उपभोक्ता नगर के शामिल हैं। फरवरी महीने में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करना शुरू कर दिया था। स्मार्ट मीटर लगने से कई बार बकाया जमा करने और बकाया जमा न करने पर बिजली आपूर्ति कटने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद नगर, देहात और शेरपुर उपकेंद्र क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड कर दिया गया। इसका उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर मेसेज भी भेजा गया। अब प्रीपेड से पोस्टपेड होने पर उपभोक्ताओंं ने फिलहाल राहत की सांस ली। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का कार्य अंतिम चरण में है। तीन हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन कटे हैं। इन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों को अभी प्रीपेड से पोस्टपेड नहीं कराया जाएगा। बकाया जमा करने के बाद ही उन्हें पोस्टपेड का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed