{"_id":"6a7771a2e4f8e2cda803d60f","slug":"consumers-troubled-by-the-problem-of-power-cuts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-166138-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान
Sat, 08 Aug 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में शुक्रवार की देर रात से शनिवार की देर शाम तक बिजली कटौती होती रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार की देर शाम करीब मोहल्ला जोशी टोला, गोपाल सिंह में तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं गोपाल सिंह, शेख चांद, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास फेस की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए।
मोहल्ला खुशीमल में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी। वहीं कांशीराम फीडर, जामा मस्जिद, खकरा चौकी, मोहल्ला शाहरुख, पिंक सिटी, मोहल्ला मलिक मोहम्मद, भूरे खां आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शनिवार की सुबह आवास विकास फीडर को मरम्मत कार्य के चलते ब्रेकडाउन किया गया। इससे करीब दो सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हुई।
वहीं शहर की रामलीला रेलवे क्राॅसिंग, रामा कॉलेज रोड, लाल रोड, चावला चौराहा आदि इलाकों में उपभोक्ता परेशान रहे। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि शहर के कुछ स्थानों पर छिटपुट दिक्कतें आईं थीं। टीम को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया। संवाद