{"_id":"57190d2d4f1c1b087a8b466f","slug":"consumers-post-office-atm-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर उपभोक्ताओं को मिलेगी एटीएम सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर उपभोक्ताओं को मिलेगी एटीएम सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों की तर्ज पर अब डाकघर के उपभोक्ताओं को भी एटीएम की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्य डाकघर में जिले का पहला एटीएम स्थापित किया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री इसका शुभारंभ करेंगी।
जिले में डाकघरों में करीब 1.75 हजार उपभोक्ताओं ने विभिन्न योजनाओं के खाते खुलवा रखे हैं, लेकिन इन उपभोक्ताओं को जरूरत के समय धन निकालने के लिए डाकघर में ही जाना पड़ता है, जबकि बैंक उपभोक्ता जगह-जगह एटीएम से धनराशि निकाल सकते हैं। बैंकों की तर्ज पर अब डाकघर के उपभोक्ता भी एटीएम की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एलएच शुगर फैक्ट्री के सामने स्थित मुख्य डाकघर में स्थापित किया गया है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल डाक विभाग का यह जिले का पहला एटीएम है। जल्द अन्य स्थानों पर भी एटीएम लगाए जाएंगे। शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शाम 4.30 बजे इसका शुभारंभ करेंगी।
जल्द होगा अन्य
बैंकों से भी लिंक
डाक विभाग द्वारा स्थापित किए गए इस एटीएम का फिलहाल केवल डाक विभाग के उपभोक्ता उपयोग कर सकेंगे लेकिन 8-10 माह बाद इसे अन्य बैंकों से लिंक कर दिया जाएगा, जिससे विभिन्न बैंकों के उपभोक्ता इस एटीएम से एवं डाकघर के उपभोक्ता बैंकों के एटीएम का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
डाक विभाग की ओर से जिले का पहला एटीएम मुख्य डाकघर में स्थापित किया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री इसका शुभारंभ करेंगी। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
- एनके दुबे, डाक अधीक्षक