फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of the cut connecting road of the Siphon Bridge

Pilibhit News: साइफन पुल के कटे संपर्क मार्ग का निर्माण

Sat, 28 Jun 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Construction of the cut connecting road of the Siphon Bridge
साइफन पुल के कटे स्थान पर कराया गया पक्का निर्माण। संवाद
कलीनगर। माधोटांडा रजवाहा में रिसाव के बाद कटे साइफन पुल के संपर्क मार्ग का सुरक्षा के लिहाज से मिट्टी के बजाय सीसी निर्माण करा दिया गया। अभियंताओं के अनुसार मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है। चार दिन बाद नहर में पानी छोड़ने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व हरदोई ब्रांच नहर की सहायक माधोटांडा रजवाहा में रिसाव होने से साइफन पुल के आगे का भाग कट गया था। करीब 30 फुट दायरे में मिट्टी कटने से गहरा गड्ढा हो गया था। कटान होने से रजवाहा का पानी नीचे से गुजर रही खारजा नहर में जाने लगा था। सूचना के बाद शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने मरम्मत कार्य शुरू कराया था।
विज्ञापन

शुरुआत में कटान स्थल पर सैकड़ों ट्राॅली मिट्टी का पटान किया गया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से मिट्टी के बजाय नहर के कटे स्थान पर सीसी निर्माण करा दिया गया। करीब 30 फुट दायरे में पक्का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा डौले को जिओ सीट लगाकर मजबूती दी जा रही है। अभियंताओं के अनुसार दो दिन में शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कार्य को पक्का करने के लिए दो दिन तक इंतजार करने के बाद नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सप्ताह भर से नहर बंद होने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि धान की बोआई के समय पानी बंद होने से परेशानी बढ़ गई है।
--
साइफन पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। कटे स्थान को मजबूती देने के लिए पक्का कार्य कराया गया है। दो दिन में शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- पीके गौतम, अधिशासी अभियंता, शारदा सागर खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed