फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of Astroturf hockey ground begins in the stadium, sports talent will flourish

Pilibhit News: स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निर्माण शुरू, निखरेगी खेल प्रतिभा

Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of Astroturf hockey ground begins in the stadium, sports talent will flourish
शहर के गांधी स्टेडियम में बन रहा एस्टोटर्फ हॉकी मैदान संवाद
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान का निर्माण शुरू हो गया है। मैदान की खोदाई और मिट्टी का कार्य किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बन रहे एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी और खेल प्रतिभा भी निखरेगी।
विज्ञापन


गांधी स्टेडियम की खेल सुविधाओं के लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मैदान के साथ ही संसाधन भी बढ़ाए जा रहे हैं। साथ ही अलग-अलग खेलों में कोच की तैनाती भी की जा रही है। वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट के बाद अब हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण शुरू कराया गया है। इस मैदान के लिए करीब दो माह पूर्व शासन से स्वीकृति मिली थी। धनराशि जारी होते ही कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्टेडियम के मैदान में पीछे की बाउंड्रीवाल के पास जलभराव की समस्या बनी रहती है। हल्की बारिश में ही मैदान का बड़ा हिस्सा पानी से भर जाता है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कत होती है। एस्ट्रो टर्फ मैदान को जमीन से करीब साढ़े तीन फुट ऊंचा बनाया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। मैदान तैयार होने के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैच भी हो सकेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का काम शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed