फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of 132 KVA sub-station for running electric trains has been speeded up

इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने लिए 132 केवीए का उपकेंद्र बनाने का काम हुआ तेज

Tue, 15 Dec 2020 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of 132 KVA sub-station for running electric trains has been speeded up
train - फोटो : demo photo

बरेली और टनकपुर रेलमार्ग पर दी जाएगी इससे बिजली की सप्लाई
विज्ञापन

इंजीनियरों ने निर्माण कार्य की परखी गुणवत्ता परखी, कमियां भी जानीं

शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रेनें दौड़ाने को बीसलपुर स्टेशन के पास बनेगा 132 केवीए का उपकेंद्र
पीलीभीत। इलेक्ट्रिक ट्रेनों को दौड़ाने के लिए अब युद्ध स्तर पर काम शुरू हो चुका है। जंक्शन पर बन रहे उपकेंद्र के निर्माण में भी तेजी आई है। पोलों पर विद्युत वायरिंग किए जाने का काम भी तेजी से चल रहा है। सोमवार को इंजीनियरों ने निर्माणाधीन उपकेंद्र का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता परखी। इस उपकेंद्र से बरेली और टनकपुर रेलमार्ग पर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
बरेली से पीलीभीत और पीलीभीत से टनकपुर रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य जारी है। नए साल में बरेली और टनकपुर रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन कराने के लिए जंक्शन पर 475 वर्ग गज एरिया में 132 केवीए का उपकेंद्र बनाया जा रहा है। सोमवार को ग्रीन पॉवर इंटरनेशनल कंपनी के इंजीनियर जितेंद्र तिवारी और शैलेश कुमार ने निर्माणाधीन उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और उपकेंद्र की अन्य कमियां जानीं।
विज्ञापन

जेई जितेंद्र तिवारी ने बताया कि टनकपुर तक काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। मार्च तक उपकेंद्र का काम पूरा हो जाएगा। इस उपकेंद्र से बरेली और टनकपुर रेलमार्ग पर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस रूट का काम पूरा होने के बाद शाहजहांपुर रेल मार्ग पर विद्युतीकरण कराया जाएगा। हालांकि पोल लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने का काम इस सेक्शन पर भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों के संचालन के लिए बीसलपुर स्टेशन के समीप 132 केवीए का उपकेंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि असम हाईवे के ओवरब्रिज पर विद्युत लाइन डालने के लिए रेल जिला प्रशासन से वार्ता करने के बाद ही काम शुरू करेगा। हालांकि विद्युतीकरण के दौरान ओवरब्रिज बाधा नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed