फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Constable gets reward for giving good information about beat

बीट की बेहतर जानकारी देने पर सिपाही को इनाम की घोषणा

Sat, 23 Sep 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 23 Sep 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Constable gets reward for giving good information about beat
यूपी पुलिस

बीट से जुड़ी आपराधिक और भौगोलिक दोनों तरह की बेहतर जानकारी देने पर एसपी ने शाही चौकी पर तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इसके अलावा परिसर की साफ-सफाई और अभिलेख रखरखाव दुरुस्त करने के निर्देश चौकी प्रभारियों को दिए।  

विज्ञापन

फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद शनिवार दोपहर को एसपी कलानिधि नैथानी भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने जहानाबाद की शाही और ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। पहले ललौरीखेड़ा चौकी पर पहुंचकर वहां के अभिलेख और परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। जिसमें व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी भरत वर्मा से क्षेत्र के अपराध की जानकारी जुटाई और रात्रि गश्त में तेजी लाने को कहा। चौकी परिसर में खड़े वाहनों एवं माल मुकदमाती का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद शाही चौकी पहुंचे। यहां भी साफ-सफाई, मेस, कार्यालय, बैरक को चेक किया। इस दौरान मौजूद सिपाही पुष्पेंद्र सिंह से उसकी बीट से जुड़ी जानकारी की। बीट बुक चेक करने के साथ ही क्षेत्र के अपराधियों से लेकर संभ्रांत लोगों के बारे में पूछा। जिसमें बेहतर जवाब मिलने पर एसपी खुश हो गए और सिपाही को पुरस्कार देने की घोषणा कर दी। इस मौके पर पीआरओ शाहिद अली, हरीश कुमार मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed