फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Conspicuously absent cleaner, broom Kids are putting it in schools

सफाईकर्मी नदारद, बच्चे लगा रहे स्कूलों मेें झाडू़ 

Thu, 29 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 29 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोधीपुर, खाता, महादिया गांव स्थित स्कूलों में सफाई कर्मियों के गायब रहने से गंदगी रहती है। इससे कई स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगवाई जाती है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है। ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तैनात हैं। ताकि गांवों में साफ सफाई रहे। गांव में तैनात कर्मचारी स्कूलों की साफ सफाई भी करते है। गांव लोधीपुर, खाता, महादिया आदि गांवों के स्कूलों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। इससे कुछ स्कूलों में बच्चों से झाड़ू लगाई जा रही है। इससे लोगों में रोष है। सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने की शिकायत कुछ दिन पहले एडीओ पंचायत को भेजे पत्र  में की गई थी। गांव के लोगों ने सीडीओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तैनात हैं। सफाई कर्मचारी स्कूलों में भी जाएं इसकी जिम्मेदारी प्रधान की है। अगर सफाई कर्मचारी स्कूलों में नहीं पहुंच रहे हैं तो लिखित शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed