फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congressmen Xen irrigation Scope of office, protesting

कांग्रेसियों ने एक्सईएन सिंचाई  का कार्यालय घेरा, नारेबाजी

Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congressmen Xen irrigation Scope of office, protesting
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
कांग्रेसियों ने जिले में सिल्ट सफाई और मरम्मत के नाम पर मिली करोड़ों की धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड के कार्यालय का घेराव किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर उक्त प्रकरण की 15 दिन में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तमाम कांग्रेसी बुधवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई के कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने शासन से सिल्ट सफाई व मरम्मत के नाम पर मिली करोड़ों की धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में शासन ने सिल्ट सफाई व मरम्मत के लिए पिछले सालों में करोड़ों रुपये आवंटित किए थे, लेकिन धनराशि का सदुपयोग न कर उसका दुरुपयोग किया गया। आरोप लगाया कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता जीवनराम जो खुद को सिंचाई मंत्री का रिश्तेदार बताते हैं, उन्होंने करोड़ों रुपये फर्जी एग्रीमेंट व फर्जी कार्य दर्शाकर हड़प लिए। अधिकांश नहरों में न तो सफाई कराई गई और ही मरम्मत। कागजों में सारे काम होना दर्शाकर सभी कार्यों का भुगतान ले लिया गया। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार इंद्रकांत द्विवेदी को सौंपा। ज्ञापन में अधिशासी अभियंता जीवनराम यादव के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच कराने, सिंचाई विभाग व बाढ़ खंड में हुए करोड़ों के कार्यों की सीबीआई जांच कराने, उनकी चल व अचल संपत्तियों की 15 दिन में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र रस्तोगी, रेहान रजा, राजिश खां, हारून खां, प्रदीप मिश्रा, सच्चिदानंद, अनिल कुमार गौड़, नरेंद्र सिंह, सीताराम वर्मा, हरिराम वर्मा, श्रीकृष्ण, विनोद कश्यप, देवदत्त, ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, रोहित कुमार, बादाम सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन



पिछले 20 सालों से जिन नहरों में पानी नहीं जाता था उन नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का काम मेरे कार्यकाल में हुआ है। हरदोई ब्रांच की नहर की सफाई चार दशक बाद हुई है। मेरे द्वारा कराए गए कार्य सबके सामने हैं। राजनीतिक पार्टियां के विरोध के संबंध में मुझे कुछ नहीं कहना है। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। जब भी कोई जांच होगी उसमे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीवन राम, तत्कालीन ईई शारदा सागर खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed