फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congressmen sent a memo display

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भेजा ज्ञापन

Fri, 17 Apr 2015 11:49 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 17 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congressmen sent a memo display
कांग्रेसियों ने भूमि
विज्ञापन
अधिग्रहण विधेयक और मदद के नाम पर किसानों के साथ मजाक करने के आरोप पर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कहा गया कि भूमि विधेयक कानून किसानों के खिलाफ है। इसका सीधा लाभ औद्योगिक घरानों को होगा।

ज्ञापन में बताया कि बारिश/ओलावृष्टि से हुए फसल के नुकसान की भरपाई को दिए जा रहे मदद के नाम पर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन में किसानों से सभी प्रकार की वसूली पर रोक लगाने, मृतक किसानों के परिवार वालों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने व कर्जा माफ कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में अखलाक अंसारी, विजयपाल विक्की, रमेश कुमार देवल, अनुज गंगवार, राजकुमार भारती, रामशंकर पांडेय, सिराजुद्दीन अंसारी, डालचंद, श्रीप्रकाश, डॉ. नीतू, सुशीला देवी, शंभूनाथ दीक्षित, अंशुमाली दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed