{"_id":"d59954319ec7ff0d52350f392cb0f4a6","slug":"congress-supported-jaswant-kaur-wins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस समर्थित जसवंत कौर को मिली जीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस समर्थित जसवंत कौर को मिली जीत
Pilibhit
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत में यूं तो सभी पार्टियों के समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन वार्ड 13 से जसवंत कौर ने जीत हासिल कर जिले में कांग्रेस को जिंदा रखा है। उनकी इस जीत को उनके पुत्र हरप्रीत सिंह चब्बा की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने इस बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी की थी लेकिन बाद में उन्होंने अपनी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार की डायरेक्टर रहीं अपनी मां जसवंत कौर को वार्ड 13 से चुनाव लड़ाया। सपा सहित सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने के कारण इस वार्ड पर भी जिले भर की निगाहें थीं। सोमवार को जारी हुए मतगणना परिणाम में जसवंत कौर ने 5554 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी 2929 मत हासिल सुजाता डे को परास्त किया। खास बात यह है इस वार्ड में सिख मतों की संख्या मात्र 700 है और विरोधी प्रत्याशी उन्हें इसी आधार पर काफी हल्का आंक रहे थे। लेकिन 55 सौ से अधिक मत हासिल कर उन्होंने सारे मिथक तोड़ दिए। जसवंत कौर की जीत को हरप्रीत सिंह चब्बा की जीत के रूप में देखा जा रहा है और इस तरफ चब्बा की जीत के ही चर्चे हैं। लोगों का मानना है कि मां को चुनाव जीता कर चब्बा ने विधानसभा में कांग्रेस से दावेदारी पक्की कर ली है।
विज्ञापन