फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress, SP, BSP used to deny the existence of Ram and Krishna

Pilibhit News: राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकारती थीं कांग्रेस, सपा, बसपा

Sun, 14 Apr 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress, SP, BSP used to deny the existence of Ram and Krishna
बहेड़ी (बरेली)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस-सपा, बसपा भगवान राम और कृष्ण को नकारती थीं, लेकिन अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा होता है। भाजपा सरकार में अब नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में है सब चंगा।
विज्ञापन

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहेड़ी के रामलीला मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफियाओं के आगे पहले की सरकारें सजदा करती थीं। उन्हें अपने गले का हार बनाती थीं, आज के बदले दौर में माफिया गले में तख्ती डालकर अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। उनकी क्या दुर्गति हुई है, यह हम सबने देखा है। माफिया बने फिर रहे लोग कहते हैं सब्जी बेच लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हम सब नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है और 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना भी जानता है। नए भारत में विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। विकास है तो विरासत और आस्था का सम्मान भी है। आज हाईवे बन रहे हैं। रेलवे की बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। आईआईटी-आईआईएम बन रहे हैं। मेगा फूड पार्क का काम बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एक जैसी सरकारें होती हैं तो विकास की रफ्तार कई गुना तेजी से बढ़ती है। बहेड़ी की जनता से खुद को जोड़ते हुए कहा कि यहां के परिश्रमी किसान अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से धरती से सोना उगा रहा है। देश का पेट भरने वालों की कीमत पिछली सरकारों ने नहीं समझी। भाजपा सरकार की विकास यात्रा नौजवानों की आजीविका का आधार बन रही है और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप काम भी हो रहा है।
----


जितिन प्रसाद ने बहेड़ी के भूमाफियाओं को चेताया
मुख्यमंत्री से पहले भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कोई भी माफिया और भूमाफिया स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहेड़ी के रामलीला मैदान से लेकर सरकारी जमीनों तक में धड़ल्ले से हो रहे कब्जों व निर्माण के मुद्दे को सीएम के सामने उठाया और भूमाफियाओं को मंच से चेतावनी भी दी। उन्होंने इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख केसर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को भी सीएम के सामने रखा। सीएम ने कहा कि सबसे पहला काम केसर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का होगा। इस पर क्षेत्र के लोगों ने जयकारे के साथ सीएम का धन्यवाद किया।
---




संतोष गंगवार ने बिरादरी से कहा- नैया पार लगाना है

बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि वह जनता के प्यार और आशीर्वाद से 40 साल से यहां राजनीति करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी बिरादरी से कहा कि कहीं बहकना नहीं है, इस बार भाजपा की नैया को पार लगाकर एक अच्छा संदेश देना है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 38 मिनट तक जनता से संवाद साधा।
---

मंच से उतरते ही योगी ब्रह्मदेव स्थल पहुंचे, सुरक्षा तंत्र के छूटे पसीने
सीएम योगी अपना भाषण समाप्त कर जैसे ही मंच से उतरे तो उनकी निगाह ब्रह्मदेव स्थल पर पड़ी। वे अचानक वहां पहुंच गये। उनकी सुरक्षा में लगा तंत्र भी अचानक सकते में आ गया और स्थिति संभालने में पसीना-पसीना हो गया। करीब सौ कदम चलकर योगी ने ब्रह्मदेव स्थल पर मत्था टेका।
---


सिख और कुर्मी मतदाताओं को साधने में मंत्रियों को जुटाया
सिख और कुर्मी मतदाताओं को साधने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच को जातीय समीकरणों के मुताबिक सजाया गया था। सिखों को साधने में प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह औलख, राकेश सचान, कुर्मियों में संदेश देने के लिए सांसद संतोष गंगवार, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य को मंच पर जगह दी गई थी। इसके अलावा वन मंत्री डा.अरुण सक्सेना, गुलशन आनंद, महाराज सिंह, हेमराज वर्मा, पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा मौजूद रहे।

----

सीएम को भेंट की गुरुद्वारे की फोटो और गदा
सीएम योगी को क्षेत्र के सिख समाज की ओर से गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन सरदार जुगेंद्र सिंह ने मंच पर नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे का फोटो फ्रेम भेंट किया। वहीं दूसरी और भाजपा पदाधिकारी राहुल गुप्ता व सुनील रस्तोगी ने सीएम को गदा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed