फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress leader duped of Rs 20,000, report filed

Pilibhit News: कांग्रेस नेता से 20 हजार की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress leader duped of Rs 20,000, report filed
बीसलपुर। कांग्रेस के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने सस्ती दर पर पौधे उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी कांग्रेस के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नागेश पाठक ने बताया कि पिछले माह दो लोग उनके पास सस्ती दर पर पौधे उपलब्ध कराने का प्रस्ताव लेकर आए थे। यह भी कहा था कि वे उनके खेतों में स्वयं पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन

जब पौधे तैयार हो जाएंगे तो काफी महंगी दर पर खरीद भी लेंगे। बातों में आकर उन्होंने पौधे खरीदने के लिए 20 हजार दे दिए। काफी समय बीतने पर भी जब वे लोग पौधे लेकर नहीं आए तो डॉ. नागेश ने उनसे बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उनके फोन स्विच ऑफ निकले। कांग्रेस नेता ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब उन्होंने बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया।

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में सीतापुर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी अनुराग सिंह और शिवम सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed