फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Computer and retail lab inaugurated in GGIC, students will get technical and practical training

Pilibhit News: जीजीआईसी में कंप्यूटर व रिटेल लैब का शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगा तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण

Wed, 17 Sep 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 17 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Computer and retail lab inaugurated in GGIC, students will get technical and practical training
पीलीभीत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रिवाइज्ड व्यावसायिक शिक्षक परियोजना योजना के अंतर्गत आईटी और रिटेल लैब का शुभारंभ किया गया। इस पहल से छात्राओं को न केवल कंप्यूटर शिक्षा बल्कि तकनीकी और व्यावहारिक कौशल भी सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनीता रानी ने रिबन काटकर और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य संचालन करते हुए आईटी की अध्यापिका निशा रानी ने बताया कि आईटी लैब में छात्राओं को कंप्यूटर के बेसिक सॉफ्टवेयर, एंप्लॉयबिलिटी स्किल्स और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए तकनीकी दक्षता बढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार रिटेल लैब में छात्राओं को पैसे का मूल्य समझना, बजट तैयार करना, उत्पादों की पहचान और खरीदारी की प्रक्रिया सीखने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य बबीता रानी के साथ शिक्षिकाएं भावना, हीरा, नीतू, प्रिया, प्रसून, पूजा, नीतू और रिटेल के अध्यापक रामवीर मौर्य सहित छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed