फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complete recovery targets by June 30 '

‘30 जून तक पूरा करें वसूली लक्ष्य’ 

Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Complete recovery targets by June 30 '
money - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एआर कोआपरेटिव ने दिया सहकारी समिति सचिवों को नोटिस
सहकारी समितियों की ऋण वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इस पर एआर कोआपरेटिव ने जिले के सभी समिति सचिवों को नोटिस जारी कर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए हैं।
जिले के विभिन्न गांवों में 76 सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं। इस समितियों के माध्यम से किसानों को 221 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है जिसकी वसूली का काम इन दिनों चल रहा है। समितियों के माध्यम से किसानों को दिए गए ऋण की वसूली की समीक्षा के बाद पिछले माह एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर ने सभी समिति सचिवों को लक्ष्य आवंटित किए थे। लेकिन अब तक कई समितियां लक्ष्य से काफी पीछे हैं जबकि बाकी अन्य भी लक्ष्य से दूर हैं। एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर ने बताया कि जिले में 30 जून तक 83 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखा गया है जबकि अभी मात्र 70 प्रतिशत वसूली ही हो सकी है। इस पर उन्होंने सभी समिति सचिवों को नोटिस जारी किया है। इसमें 30 जून तक लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
किसान समय से जमा करें ऋण

समिति सचिवों को नोटिस देने के साथ एआर कोआपरेटिव पीके भटनागर ने किसानों से भी समय से ऋण अदायगी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसान समय से ऋण जमा करते हैं तो मात्र तीन प्रतिशत ब्याज ही लगता है निर्धारित समय के बाद जमा करने पर जहां ब्याज बढ़ जाता है वहीं अन्य चार्ज लगने से धनराशि बढ़ जाती है। वहीं दूसरी ओर समिति द्वारा बैंकों से लिया गया ऋण समय से वापस न हो पाने के लिए पुन: इसकी वापसी कर किसानों को ऋण वितरित करने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed