{"_id":"699f5c8596aa0e820b0a96dc","slug":"complaint-to-dm-about-game-in-composite-school-grant-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154455-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कंपोजिट विद्यालय की ग्रांट में खेल, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कंपोजिट विद्यालय की ग्रांट में खेल, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय के लिए आई ग्रांट में इंचार्ज पर खेल का आरोप लगाते हुए बुधवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की गई है। आरोप है कि इंचार्ज को नियम विरुद्ध तरीके से वहां का चार्ज दिया गया है।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा के ग्रामीणों ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि इंचार्ज ने विद्यालय में आने वाले कंपोजिट ग्रांट, खेल ग्रांट और अन्य ग्रांटों में जमकर घोटाला किया है। कंपोजिट ग्रांट होने के बाद भी विद्यालय में जरूरी कार्यों को भी नहीं कराया जा रहा है। कक्षाओं में फर्श सहित अन्य अव्यवस्थाएं भी हावी हैं। विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विद्यालय परिसर में बनाए गए स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी विद्यालय की समस्याओं को समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि तैनात इंचार्ज को नियम विरुद्ध तरीके से पद का दायित्व सौंपा गया है। ऐसे में अब ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। संवाद