फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complainant disappointed with the slow pace of disposal

Pilibhit News: निस्तारण की सुस्त चाल से फरियादी मायूस

Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Complainant disappointed with the slow pace of disposal
बीसलपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम और एसपी।संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार धीमी है। तीन से चार शिकायतें ही मौके पर निस्तारित हो पा रही हैं। सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी यही हाल रहा। इसके चलते अधिकांश फरियादी मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

बीसलपुर तहसील में सोमवार को डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने जनसुनवाई की। इस दौरान 37 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। डीएम ने शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


बिजली बिल के लिए चक्कर काट रही महिला

फोटो: 24

पूरनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं शेरपुरकलां के शराफत की पत्नी रेहाना बेगम ने बताया कि पति मजदूरी कर बमुश्किल परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में मात्र दो सीएफएल हैं। हर महीने बिजली बिल देने के बाद इस महीने बिजली बिल 49,552 रुपये आ गया। गलत बिजली बिल को ठीक कराने के लिए कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही हूं, अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष से लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर

फोटो 9

गांव में 50 से अधिक जंगली सूअर एक तालाब नुमा झाबर में रहते हैं। ये फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय से समस्या बनी है। एक साल से जंगली सुअरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।- भजनलाल गंगवार
सीडीओ ने सुनी शिकायत, निस्तारण एक भी नहीं

अमरिया। सीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सीडीओ ने संबंधित विभाग को शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मयंक गोस्वाम, तहसीलदार आर आर रमन आदि मौजूद रहे। संवाद

पांच शिकायतें आईं, एक मौके पर निस्तारित

कलीनगर। एसडीएम देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। शेष चार फरियादी मायूस लौटे। यहां तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी माधोटांडा अशोक पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम और एसपी।संवाद

बीसलपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम और एसपी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed